Archives
उत्तराखंड पुलिस के ये अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित, सूची जारी
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2025 के अवसर पर सेवा के आधार एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। माननीय पुष्कर सिंह धामी द्वारा “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा “डीजीपी डिस्क गोल्ड” एवं “डीजीपी डिस्क सिल्वर” से निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक(सेवा के आधार पर) 1- श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून।2- यागेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।3- विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जीआरपी उत्तराखण्ड।4-नरेन्द्र सिंह बिट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।5-राकेश चन्द्र भट्ट, उप [more…]
उत्तराखण्ड के आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक
देहरादून। राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal for Distinguished Service (PSM)} एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)} से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है:- राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक{President’s Medal for Distinguished Service (PSM)}(पुलिस सर्विस)1- नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड।(फायर सर्विस)2- वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद देहरादून। सराहनीय सेवा के लिए पदक{Medal for Meritorious Service (MSM)}(पुलिस सर्विस)1- जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल।2- नवीन चन्द्र सेमवाल, [more…]
भीमताल से भाजपा के हरीश बिष्ट बने ब्लॉक प्रमुख
भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी को 20 वोट से हराया भीमताल(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरीश बिष्ट ने 20 वोटों से जीत हासिल की।बिष्ट ने निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे को हराया। निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे को 10 वोट मिले। बिष्ट की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। बिष्ट ने बताया कि जनता के आर्शीवाद से उन्होंने जीत हासिल की है। बिष्ट ने कहा कि भीमताल की ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराए जाएंगे।
मल्लीताल बाजार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम
भीमताल : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मल्लीताल बाजार स्थित बाखोली के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी व्यापारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी को एकजुट होकर देशभक्ति के इस उत्सव में शामिल होना चाहिए।
धारी में 22 वर्षीय भावना बनीं ब्लॉक प्रमुख
भीमताल : धारी ग्रामसभा मज्यूली से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गई 22 वर्षीय भावना ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य को एक वोट से हराया। महज 22 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने वाली भावना प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं।
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव फिर से होंगे
भीमताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। हाल ही में हुए चुनाव में विवाद और गंभीर आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया है। आरोप है कि चुनाव के दौरान पंचायत सदस्यों के अपहरण और मतदान में बाधा डालने की घटनाएं हुईं।कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक सिफारिशें भेजने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी वंदना की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पुनः चुनाव कराने की मंजूरी दी है।जिले के पांच गुम सदस्य अब [more…]
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने फहराया तिरंगा
भीमताल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित बच्ची नगर आवास पर तिरंगा फहराकर स्वाधीनता संग्राम में प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। भट्ट ने अपील की कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें और देशभक्ति की लौ को और प्रखर करें।
बर्ड फ्लू रोकथाम को लेकर CDO की बैठक
एक सप्ताह तक पोल्ट्री उत्पादों के प्रवेश पर प्रतिबंध भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में गुरुवार को बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम को लेकर आपात बैठक आयोजित हुई। निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश व ऊधम सिंह नगर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जनपद नैनीताल में संभावित संक्रमण से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।उत्तर प्रदेश और ऊधम सिंह नगर से किसी भी प्रकार के कुक्कुट पक्षी, अंडे और कुक्कुट मांस का जनपद में प्रवेश 14 अगस्त से एक सप्ताह के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर इसकी [more…]
देहरादून में अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक
देहरादून। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू (एच-5एन-1) के मामले सामने आने के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने बाहरी क्षेत्र से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगा दी है। देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन बाहरी क्षेत्रों से देहरादून जनपद में कुक्कुट, अंडों और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।
