Archives
धर्मपुर में पूर्व प्रधान ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरावाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की मौजूदगी में भाजपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान नवीन क्षेत्री ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।” प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली (उत्तरकाशी) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। 2 ट्रक सहित 4 वाहनों में राहत एवम् खाद्य सामग्री लेकर विश्वविद्यालय की टीम शुक्रवार सुबह रवाना हुई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, उसी समय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली (उत्तरकाशी) आपदा से पीड़ित परिवारों के [more…]
21 अगस्त से पहले सड़क मार्ग दुरुस्त न हुआ तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण
भीमताल : ग्रामसभा टांडा के नवनिर्वाचित प्रधान मदन परगाई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त से पूर्व खनस्यूं–टांडा मोटर मार्ग की बंद नालियों की सफाई, झाड़ी कटान, मलबा हटाने और बंद रास्तों को खोलने का कार्य नहीं कराया गया, तो वे धरना देने को बाध्य होंगे। प्रधान मदन परगाई और ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी कार्य नहीं हुए, तो वे भूख हड़ताल और अनशन पर बैठने को विवश होंगे। मदन परगाई ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
भीमताल : देश की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्रातःकाल विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एस.एस. नेगी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अध्यापिका नीता पंत ने हिन्दी में तथा अंग्रेजी अध्यापिका दीप्ति जोशी ने अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रवर्ग की ओर से आराध्या उप्रेती ने हिन्दी में और खुशनूर राजपाल ने अंग्रेजी में विचार रखे, जबकि कृतिका शुक्ला ने अंग्रेजी में और आंकलन दीप अल्वौनी ने हिन्दी में कविता सुनाई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर्पित कुमार ने [more…]
हरमन माईनर स्कूल भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
भीमताल : 15 अगस्त को हरमन माईनर स्कूल भीमताल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 9 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात एनसीसी के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “तिरंगा झूम-झूम लहराये” समूहगान शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि अटल रोबोटिक लैब के विद्यार्थियों ने वर्किंग तिरंगे झंडे को फहराकर देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों पर आधारित नाट्यरूपांतरण प्रस्तुत किया, जिसमें गांधीजी, सुभाष चंद्र [more…]
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की सुगंध और तिरंगे की शान के साथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे देश की [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यहित में 6 घोषणाएं की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, राकेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन [more…]
उच्च शिक्षा के उन्नयन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : प्रो.उनियाल
देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। संयुक्त निदेशक प्रो.ए.एस.उनियाल ने परिसर में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के उन्नयन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और समर्पण भाव से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.वी.एन.खाली के संदेश वाचन में नवाचार और क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ मानव मूल्यों को बनाये रखने की बात कही गई। [more…]
वार्ड 57-58 में जन सुविधा शिविर आयोजित, नागरिकों ने रखीं समस्याएं
भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में गुरुवार को वार्ड संख्या 57 और 58 में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के तहत शिविर आयोजित किए गए। दो स्थानों पर लगे शिविर : वार्ड 58, तल्ली हल्द्वानी स्थित हरी बैंक्वेट हॉल और वार्ड 57, मानपुर उत्तर स्थित दिव्या प्रभा स्कूल में शिविर लगाए गए। बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। आधार सेवा के अंतर्गत नए आधार कार्ड बनाए और संशोधन किए गए। विद्युत विभाग, जल संस्थान और पेयजल निगम [more…]
