Archives
20 वर्षों से सड़क को तरस रहे दूनी-बिरसिग्यां के लोग
कोरोना और तबादलों की भेंट चढ़ गया डीएम का वादा, अब वन भूमि हस्तांतरण अटका भीमताल : नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक का अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र दूनी और बिरसिग्यां गांव पिछले 20 वर्षों से सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। आज भी ग्रामीणों को 5-5 किलोमीटर पैदल चलकर बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुँचना पड़ता है।उन्होंने बताया कि साल 2020 में तत्कालीन डीएम सबीन बंसल स्वयं पैदल 5 किलोमीटर चलकर गाँव पहुँची थीं। वहाँ हुई बैठक में उन्होंने ग्रामीणों से एक वर्ष में सड़क निर्माण का वादा किया था। लेकिन कोरोना महामारी [more…]
“लोकतंत्र का काला अध्याय – नैनीताल अपहरण काण्ड”
भीमताल : नैनीताल, जिला जो अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जाना जाता है, 14 जुलाई को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना का गवाह बना। पंचायत जिला अध्यक्ष चुनाव के दिन पाँच नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का बंदूक और तलवार की नोक पर अपहरण कर लेना, प्रशासन का मूकदर्शक बने रहना, और सत्ता के संरक्षण में यह कुकृत्य होना – देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने वाला है।माननीय उच्च न्यायालय ने जहाँ चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है, वहीं सत्ताधारी लोग खुलेआम विजय का जश्न मना रहे हैं। यह भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों [more…]
जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भीमताल: जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य व सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर आजादी का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल कर दिया। स्कूलों, पार्कों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर गूंजते गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग [more…]
केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई
भीमताल : केंद्रीय विद्यालय, भीमताल में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या अंजु सिंह के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की। इसमें बाल कृष्ण का स्वरूप, माखन चोरी की लीला, ग्वाल-बालों संग रास और गीता उपदेश ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रंग-बिरंगे [more…]
विधायक कैड़ा ने खड़े होकर खुलवाया काठगोदाम–हैड़ाखान क्षतिग्रस्त मार्ग
भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत काठगोदाम–हैड़ाखान मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते पसोली के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मौके पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के पश्चात् तत्काल मशीन लगवाकर मार्ग खोलने का कार्य शुरू करवाया ।उन्होंने पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त सभी मोटर मार्गों को प्राथमिकता [more…]
भू वैज्ञानिकों की टीम ने पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भूगर्भीय अध्ययन हेतु गठित भू वैज्ञानिकों की समिति ने 12 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तहसील पौड़ी एवं चौबट्टाखाल अन्तर्गत ग्राम सैंजी सहित कलगड़ी, बुरांसी, कोटा, क्यार्द, कलूण, रैदुल आदि प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन विशेषज्ञों की समिति का गठन किया था। समिति में डॉ. अमित गौरव (उप निदेशक/भूवैज्ञानिक), डॉ. कृष्ण सिंह सजवाण (सहायक भूवैज्ञानिक) तथा रुचि गोदियाल (प्राविधिक सहायक-भूविज्ञान), भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग शामिल थे। समिति ने आपदा प्रबन्धन विभाग, [more…]
गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने शहीद बिशन सिंह गुरुंग को दी श्रदांजलि
देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने आज शहीद बिशन सिंह गुरुंग को श्रदांजलि दी। गोर्खा संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र राई, शहीद की माता सावित्री गुरुंग, उनके परिवार से विनीता गुरुंग, वेदांश गुरुंग और समस्त ग्रामवासियों ने शहीद बिशन सिंह गुरुंग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को श्रदांजलि दी। उपाध्यक्ष राज कुमार गुरुंग व पंडित अर्जुन पोड़ेल ने वीर सैनिक बिशन सिंह गुरुंग की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सचिव विष्णु प्रसाद गुरुंग, मेघ बहादुर थापा, पूर्व अध्यक्ष आरएस थापा, इंद्र बहादुर थापा, मोहन थापा, भोला बहादुर थापा, पूर्व बीडीसी सदस्य हरेंद्र सिंह गुसाई, समाजसेवी राजेश मल्ल, [more…]
शिक्षा विभाग में सी और डी श्रेणी के विद्यालयों का होगा कायाकल्प
जर्जर विद्यालयों के निर्माण व मरम्मत को कार्यदायी संस्था नामित देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जर्जर हो चुके विद्यालयों का कायाकल्प किया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर पर जनपदवार क्षतिग्रस्त विद्यालयों को ए,बी,सी व डी श्रेणी में चिन्हित किया गया है। ‘सी’ श्रेणी में चिन्हित चार जनपदों के 10 विद्यालयों में निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्यों के लिये कार्यदायी संस्था नामित कर कुल 14 करोड़ 39 लाख की धनराशि के आगणन को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ‘डी’ श्रेणी में चिन्हित 6 विद्यालयों के लिये भी कार्यदायी संस्था का चयन कर दिया [more…]
ठक्कर बाप्पा छात्रवास बौराड़ी में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नई टिहरी। ठक्कर बाप्पा छात्रवास बौराड़ी नई टिहरी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रवास में सुबह 8 बजे सपना रावत ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर छात्र विरेन्द्र कुमार, मंजीत शाह, शुभ ओम कुमार, आशीष, सूरज नौटियाल, अंकुर परमार, सुशांत सकलानी, ऋषभ कुमार, साहिल लसियाल, समीर ,सचिन ,सिमरन, करण, नितिन आदि छात्र मौजूद रहे। शाम को छात्रावास सभागार में प्रबंधक प्रदीप बहुगुणा एवं छात्रावास के पूर्व छात्र धनपाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों के बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी का महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्य [more…]
भाजपा ने अपने हाथों से लिख दी 2027 में बदलाव की इबारत: राजीव महर्षि
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की इबारत खुद अपने हाथों से लिख दी है। उन्होंने कहा कि हालिया जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव ने एक लकीर खींच दी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा का भरोसा नहीं है और वह सिर्फ सत्ता बल से पद हथियाने में सफल रही है। महर्षि ने कहा कि नैनीताल में लोकतंत्र का जिस तरह अपहरण हुआ, नेता प्रतिपक्ष और दूसरे विधायकों के साथ जिस तरह अमानवीयता [more…]
