Archives
चुनाव परिणामों पर जुलूस व नारेबाज़ी पर प्रतिबंध
मुख्य कोषागार व जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में लागू रहेगी धारा 163 भीमताल: जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है। परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाज़िश खलीक ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए मुख्य कोषागार एवं स्थायी जिला कार्यालय परिसर के चारों ओर 500 मीटर की परिधि में जुलूस, नारेबाज़ी और भीड़ पर रोक लगा दी है।इस दौरान बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, सार्वजनिक सभा, जुलूस या [more…]
झील किनारे वृक्षारोपण कर मनाया पूरन बृजवासी ने अनूठा जन्मदिन
भीमताल : सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने भीमताल झील किनारे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत और मालू जैसे पौधे लगाकर जन्मदिन को यादगार बनाया।इस मौके पर जिला प्रशासन, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, ब्लॉक प्रशासन, हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन और ग्राफिक गेरा इको क्लब की टीम ने मिलकर झील संरक्षण का संदेश दिया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। पूरन बृजवासी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन [more…]
नाले की कटान से ग्रामीण भयभीत, सड़क पर उतर आए
भीमताल : ग्राम बानना में जल संरक्षण हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में डर और आक्रोश फैल गया है। नाले का पानी गांव की ओर मुड़कर कटान कर रहा है, जिससे आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।ग्रामीण भयभीत होकर सड़क पर उतर आए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी चिंता जताई। मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की [more…]
डोली से नदी पार कर अस्पताल पहुंची बीमार महिला
मोटरमार्ग और पुल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश भीमताल : ब्लॉक के मलुवाताल ग्राम सभा के कसैला तोक में रहने वाली बीमार महिला गंगा देवी पत्नी चिंतामणि को मंगलवार को ग्रामीणों ने डोली के सहारे गौला नदी के तेज बहाव को पार कर कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मोटरमार्ग तक पहुँचाया। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और पूर्व ग्राम प्रधान अमदौ दयाकिशन बेलवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में अचानक बीमार होने पर अक्सर ग्रामीणों को इस तरह नदी पार कर मोटरमार्ग तक जाना पड़ता है। यह पीड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए नियमित [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल और बेतालघाट की घटनाओं में निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष [more…]
पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब देवीग्राम हुआ, मुख्यमंत्री के प्रयासों से बदला गया गांव का नाम
देहरादून। पिथौरागढ़ जिले में तहसील पिथौरागढ़ स्थित ग्राम “खूनी” का नाम बदलकर अब “देवीग्राम” कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने खूनी ग्राम का नाम बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है, इसके बाद उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय निवासी लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे, उनकी भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर अब यह मांग पूरी कर दी है। अब आधिकारिक रूप से ग्राम “खूनी” को [more…]
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों को 20 करोड़ की धनराशि जारी
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं की वजह से क्षतिग्रस्त होने वाले स्कूलों का जल्द पुनर्निर्माण किया जायेगा। इसके लिये राज्य मोचन निधि से स्वीकृत बजट में से जनपदवार 20 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों एवं अन्य परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर मार्च 2026 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त शिक्षा विभाग की विभिन्न परिसम्पत्तियों एवं विद्यालय भवनों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जायेगा। राज्य सरकार ने राज्य मोचन [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात कर तैयार किया गया अनुपूरक बजट
देहरादून। भराङीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा फोकस राज्य की मानव पूंजी में निवेश और हर वर्ग के समावेशी विकास पर है। किसानों, [more…]
एसजीआरआरयू दीक्षारंभ में गूँजे सफलता के मंत्र, नवप्रवेशियों ने बढ़ाए आत्मविश्वास भरे कदम
कार्यक्रम के अंतिम दिन नवप्रवेशी छात्रों ने लिया संकल्प सपनों को साकार कर दिखाएँगे देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन मंगलवार को उमंग और उत्साह से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने जहाँ अपने सपनों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी, वहीं वरिष्ठ छात्रों की प्रस्तुतियों ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वरिष्ठजनों के सफलता मंत्रों से प्रेरित होकर नवप्रवेशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उम्मीद की नई चमक दिखाई दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने सदन के पटल पर रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र के पहले दिन शाम को हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये विधेयक रखे गए सदन पटल परउत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025समान नागरिक [more…]
