Archives
विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों संग की बैठक, शीघ्र तैयार होगी पटरानी मोटर मार्ग की डीपीआर
भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा पटरानी में सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक कैड़ा ने पटरानी गाँव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि पूर्व में उनकी विधायक निधि से लुगड़ पुल से पटरानी गाँव व इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसके बाद मार्ग को PWD को हस्तांतरित कर राज्य योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की स्वीकृति [more…]
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री के सामने उठाई गोल्डन कार्ड से उपचार में आ रही समस्याएं
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गोल्डन कार्ड से राज्य कर्मियों/पेंशनरों की कैश लेस चिकित्सा में आ रही कठिनाइयां और उनको दूर करने के लिए सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिषद को आस्वस्थ किया गया या कि शीघ ही सरकार द्वारा कर्मचारियों की लम्बित अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण पांडे ने बताया कि गोल्डन कार्ड धारी समस्त राज्य कर्मियों/पेंशनरों से मासिक प्रीमियम की कटौती लगातार जारी [more…]
कार्यदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति नहीं करने पर आईटीआई कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
देहरादून। उत्तराखण्ड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने आज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सचिव, कौशल विकास एंव सेवायोजन से सचिवालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को बताया कि वर्तमान में अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर पदोन्नति कोटे से पदोन्नति का रहा। संगठन के प्रान्तीय महामंत्री रविन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि वर्तमान में विभाग में कार्यदेशक के लगभग 38-40 पद पदोन्नति कोटे के खाली है। लेकिन निदेशालय द्वारा पदोन्नति कोटे से भरे जाने वाले कार्यदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति न करते हुये असंचालित आई0टी0आई0 के नाम पर पदों की कटोंती कर [more…]
मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल
सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने में सहायक होगा यह कार्यक्रम देहरादून। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि सरकार का यह निर्णय मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। सोमवार को सचिवालय में राज्यस्तरीय मिडवाइफरी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में [more…]
UKSSSC: वन दरोगा लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखण्ड वन विभाग में वन दरोगा के रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। वन दरोगा के पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता की तिथि अगल से प्रकाशित की जायेगी। रिजल्ट यहां देखेंः www.sssc.uk.gov.in
थराली को भी धराली प्रभावितों की तर्ज पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाएः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। इसी क्रम में, जोशीमठ में भी राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों को शीघ्रता से आरंभ [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में थराली, चमोली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ पाठ्यक्रर्मोंं में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली (चमोली) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते [more…]
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री
विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी देहरादून। प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त सीटों पर प्रदेश के होनहारों को लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अबतक [more…]
प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निस्स्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों का नौगांव बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन
नौगांव। राजकीय शिक्षक संगठन उत्तराखण्ड के आह्नान पर वर्षों से लंबित मांगों को लेकर नौगांव ब्लाक के शिक्षकों ने आज खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। नाराज शिक्षकों के नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को तत्काल निस्स्त कर प्रधानाचार्यों के पदों को सौ प्रतिशत पूर्व की भांति पदोन्नति से भरा जाए। ताकि वर्षों से सेवा कर रहे योग्य शिक्षकों को न्याय मिल सके। साथ ही प्रत्येक स्तर पर वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल प्रारम्भ किया जाए। ज्ञापन में [more…]
