Archives
किसानों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेगा जलागम विभाग
देहरादून। जलवायु परिवर्तन पर कृषि की भूमिका व ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने को लेकर जलागम विभाग में चल रही दो-दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (यूसीआरआरएफपी) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में धान की खेती में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई। समापन सत्र में राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने जलागम विभाग और किसानों के बीच सामंजस्य से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर सामंजस्य से परियोजना का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर जलागम [more…]
सितंबर से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा
देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलेगी तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी बताया कि कपाट खुलने से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 1285296तथा केदारनाथ धाम में 1472385 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह दोनों धामों में 2757681 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कपाट खुलने के दौरान [more…]
भीमताल में बिष्ट ने दोबारा ली ब्लॉक प्रमुख की शपथ
ब्लॉक प्रमुख की शपथ लेने साथ किए विकास कार्य करने के वादे भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक में शुक्रवार को दो बार के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट को नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलीक ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया और कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्या को भी शपथ दिलाई गई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से वह दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनकर आए हैं। बिष्ट ने कहा कि भीमताल की ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य की मूलभूत [more…]
ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर जलागम विभाग में मंथन
देहरादून। जलवायु परिवर्तन पर कृषि की भूमिका व ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने को लेकर आज जलागम विभाग में वैज्ञानिक, नीति निर्माताओं तथा किसानों ने मंथन किया। जलवायु अनुकूल वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों पर आधारित धान की खेती विषय पर दो-दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (यूसीआरआरएफपी) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में धान की खेती में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई। परियोजना के माध्यम से जलागम विभाग उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में इन तरीकों का प्रयोग करेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए परियोजना निदेशक, यूसीआरआरएफपी [more…]
एसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना सम्मानित
शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित सबसे बडे और प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 05 अगस्त 2025 को आयोजित आल इडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेट श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं [more…]
पांच वर्ष से अधिक सम्बद्धता अवधि वाले कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म, देखें आदेश
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पांच वर्ष से अधिक समय से भी बाह्य सेवा/प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानान्तरण के आधार पर अन्यत्र विभागों अथवा कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की बाह्य सेवा/प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानान्तरण के आदेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। ऐसे सभी कर्मचारियों के एक सप्ताह के भीतर मूल. विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
UKPSC: दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, चयनित अभ्यार्थियों के नाम यहां देखें
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरुष पीएस/आईआरबी परीक्षा-2025 का परीक्षा घोषत कर किया है। Tags check declared here names Recruitment Exam result selected candidates Sub Inspector UKPSC
अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त, 34 सिलेंडर जब्त
देहरादून। जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया [more…]
