Archives
भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट पर
आपदा कंट्रोल रूम से अधिकारी लेते रहे पल-पल की खबर भीमताल । भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड सहित जनपद नैनीताल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों के अवरुद्ध होने पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात सुचारू करने और मार्गों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही भोजन व आवास [more…]
जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
भीमताल । सोमवार को नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में जिला पंचायत नैनीताल के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने नन्दा अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिले को विकास की अग्रणी पंक्ति में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनहित में निरंतर कार्य करेगी। वहीं उपाध्यक्ष देवकी देवी [more…]
विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को दिए बंद मोटर मार्ग खोलने के निर्देश
भीमताल। लगातार हो रही बारिश से ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बंद मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए ।विधायक कैड़ा ने कहा कि नन्दौर, लधिया, कलशा, गौला और करालीगाड़ नदियों के किनारे बसे गांवों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलबा आने [more…]
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शिक्षकों को नौकरी बचानी है तो पास करना होगा TET
नई दिल्ली(एजेंसी)। अब शिक्षकों को शिक्षण सेवा में बने रहने और प्रमोशन पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य रुप से पास करने होगी। सोमवार को तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दिपांकर दत्ता और ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने यह निर्णय दिया। हालांकि, जिन शिक्षकों की सेवा सेवानिवृत्ति में सिर्फ 5 साल से कम शेष है, वे बिना टीईटी पास किए भी कार्यरत रह सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि जिनके पास 5 साल से अधिक की सेवा बची है, उन्हें अनिवार्य [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने पूरा किया वायदा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए [more…]
चमोली में कल भी स्कूलों में अवकाश घोषित
चमोली। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद चमोली में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर चमोली जनपद में 2 सितम्बर अर्थात मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 5 सितम्बर तक लगाई रोक
देहरादून।उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल [more…]
उत्तरकाशी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने ली शपथ
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) प्रशांत आर्य ने रामलीला मैदान विकास भवन लदाड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उसके उपरांत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में सम्बोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सभी प्रतिनधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं,नीतियों को निर्धारित करने और अंतिम छोर [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को आज खटीमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के आश्रितों और राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का हर नागरिक इन सभी वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य आन्दोलन के अपने अनुभवों को याद करते हुए [more…]
केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए रोकी गई
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि मौसम केंद्र देहरादून द्वारा क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का [more…]
