Archives

उत्तराखण्ड

ल्वेशाल में उद्यमशाला चौपाल, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा

09 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड के लिए जुटाए दस्तावेज, महिलाओं को प्रशिक्षण व बाजार से जोड़ने की दी जानकारी भीमताल, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में चौपाल का आयोजन किया गया। इससे पहले आईईसी वैन के माध्यम से भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायतों हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी और नगरीगांव में योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। आईईसी वैन के जरिए ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उपलब्ध प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद वैन ग्राम पंचायत ल्वेशाल [more…]

उत्तराखण्ड

31 अक्टूबर तक बजट का पूरा सदुपयोग करें अधिकारी, सड़कों को करें गड्ढामुक्त : डीएम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई भीमताल, 22 अगस्त। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला योजना, राज्य व केंद्र पोषित योजनाओं, बीस सूत्री कार्यक्रम तथा मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवंटित बजट का 31 अक्टूबर तक पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित दायरे में आने वाली शिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। शिकायतों [more…]

उत्तराखण्ड

गांव-गांव पहुंचेगा उद्यमिता का संदेश, भीमताल में एमयूवाई चौपाल शुरू

आईईसी वैन को हरी झंडी, 100 से अधिक स्थानीय उद्यमियों ने लिया हिस्सा भीमताल, 21 अगस्त। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन भीमताल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (एमयूवाई) चौपाल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता विकास, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का [more…]

उत्तराखण्ड

सरस मेले में पहाड़ की महिलाओं के हुनर को मिला बाजार

लखपति दीदियों के उत्पादों से सजा रामनगर, पांच दिन तक चलेगा मेला भीमताल, 21 अगस्त। रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में शुक्रवार को पांच दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और लखपति दीदियों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। [more…]

उत्तराखण्ड

बागवानी से बदलेगी किसानों की तकदीर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा पहाड़

एप्पल से ड्रैगन फ्रूट तक, बागवानी से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर भीमताल। विकास भवन परिसर भीमताल में शुक्रवार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ढैला ने उद्यान विभाग के अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर बागवानी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को बागवानी से जोड़कर उनकी आजीविका बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। ढैला ने कहा कि वर्तमान में सरकार की ओर से एप्पल मिशन, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनकी खेती से किसान बेहतर आमदनी प्राप्त कर रहे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग व सोलर लाइट से होगी सुरक्षा

भीमताल। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के 109 गांवों को रेड जोन के रूप में चिन्हित किया है। इन गांवों में वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग के साथ पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट लगाने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और इन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कई लोगों की जान गई, जबकि [more…]

उत्तराखण्ड

छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

भीमताल। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए छह आरोपितों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। वहीं, परिस्थितियों और पर्याप्त आधार को देखते हुए कुछ मामलों में गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त भी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार बनभूलपुरा निवासी आसिफ पुत्र सिराजुद्दीन रहमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह गफूर बस्ती निवासी इरफान उर्फ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नवप्रवेशित छात्रों को दी एंटी रैगिंग और आत्मसुरक्षा की जानकारी

भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ हुआ। एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम तीन सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और सुविधाओं से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. बीके सिंह, कुलसचिव डॉ. नीरज बिष्ट, विभागाध्यक्षों और हॉस्टल वार्डनों ने छात्रों व अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को संस्थान की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गुनियालेख इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

भीमताल । राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में स्थायी प्रधानाचार्य समेत विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में जल्द नियुक्तियां किए जाने की मांग उठाई। मनोज शर्मा ने कहा कि गुनियालेख इंटर कॉलेज क्षेत्र का महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। यहां आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। क्षेत्र का एकमात्र इंटर कॉलेज होने के कारण विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में 22 होम स्टे का निरीक्षण, चार पर लगा 10-10 हजार रुपये जुर्माना

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण में चार होम स्टे इकाइयों में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन मिला। विभाग ने संबंधित संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें हिमनन्दी होम स्टे, एसके होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे शामिल हैं। वहीं, बिना पंजीकरण [more…]