चंद्रग्रहण सूतक शुरू होते श्री बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

Estimated read time 1 min read

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद हो गये हैं। इसके बाद सभी मंदिर 8 सितंबर प्रातः शुद्धिकरण के पश्चात यथा समय दर्शन हेतु खुलेंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रहण अर्ध रात्रि को समाप्त हो रहा है। लेकिन, मंदिरों के कपाट ब्रह्म मुहूर्त अर्थात प्रातः 4 बजे से साढ़े चार बजे तक खुल जायेंगे।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours