- प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत शासन ने किया तिथियों में फेरबदल
देहरादून। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 में नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं पंचायतों के गठन व प्रथम बैठक हेतु पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है।
कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं प्रमुख पद हेतु शपथ ग्रहण के लिए अब 03 सितंबर, 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही प्रथम बैठक 04 सितंबर को आयोजित होगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य सहित उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद पर 05 सितंबर को शपथ ग्रहण जबकि प्रथम बैठक हेतु 06 सितंबर, 2025 की तिथियां निर्धारित की गई है।


+ There are no comments
Add yours