भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल के कक्षा 6 के छात्र चन्द्रांशु शर्मा ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में जगह बनाई है। क्रिकेट खेल के लिए हुए चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तर पर हुए इन ट्रायल्स में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और जूडो में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। चन्द्रांशु ने पहले चरण के ट्रायल्स में, जो जिला स्तर पर आयोजित हुए थे, खेल शिक्षिका चारु रावत के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद देहरादून में आयोजित अंतिम चरण में उन्होंने क्रिकेट में चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने चन्द्रांशु की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य कमल चंद ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खेल शिक्षिका चारु रावत ने इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
चन्द्रांशु ने सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका को देते हुए आभार व्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours