स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड व आधार सेवाओं से जुड़े मामले निपटे
भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को वार्ड 39 और 40 में शिविर लगाए गए, जिनमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया गया। रामलीला मैदान ऊंचापुल और कालाढूंगी विधायक आवास में आयोजित शिविरों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नए राशन कार्ड, आधार सेवा एवं विवाह पंजीकरण जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। शिविर में 39 आधार कार्ड बनाए/संशोधित किए गए, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 9 शिकायतें और पूर्ति विभाग की 5 समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 6 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, निगम आयुक्त ऋचा सिंह, वार्ड पार्षद ममता जोशी और प्रमोद पंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त ने बताया कि गुरुवार, 28 अगस्त को वार्ड 37 का शिविर कालिका मंदिर चोपुला तथा वार्ड 38 का शिविर लक्ष्मी गार्डन वेंकेट हॉल में आयोजित होगा।

+ There are no comments
Add yours