भव्य रूप से मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती

Estimated read time 1 min read





भीमताल । जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति पदाधिकारियों ने समारोह को प्रभावशाली और भव्य बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पंत जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें उनके जीवन दर्शन, साहित्यिक व सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और देशभक्ति विषय पर गोष्ठियां, भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। उन्होंने मल्लीताल स्थित पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मंच व बैठक व्यवस्था तथा सफाई, रंग-रोगन और विद्युत व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक और शासकीय संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही जयंती के दिन जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में समिति के मुख्य संयोजक गोपाल रावत, संयोजक ललित भट्ट, नैनीताल संयोजक पूरन सिंह मेहरा, रविन्द्र कर्नाटक, तारा पांडे, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours