अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का एडीएम ने किया निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





36 करोड़ से होगा तटबंध निर्माण कार्य

भीमताल । अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को गोला नदी तटबंध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व तटबंध सुरक्षा कार्यों की प्रगति देखी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 के मानसून में गोला नदी के तेज उफान से स्टेडियम का तटबंध बह गया था। सिंचाई विभाग द्वारा तत्काल कार्य कराया गया, लेकिन पुनः क्षति होने से भुगतान नहीं हो पाया। विभाग ने इसके लिए नई डीपीआर शासन को भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब 36 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण व बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। एडीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हल्द्वानी को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूरा कराया जाए, ताकि स्टेडियम के क्षतिग्रस्त मैदान की मरम्मत संभव हो सके। उन्होंने मानसून के दौरान हुई क्षति का आकलन करने और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दिनेश रावत, लोनिवि के प्रत्यूष कुमार समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी वंदना ने इस क्षति की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours