फांसी के फंदे से झूलती मिली ग्राफिक एरा की छात्रा






बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वासवी तोमर (18) पुत्री रामकृष्ण सिंह तोमर निवासी लखनऊ का शव बृहस्पतिवार को शाम चार बजे हॉस्टल के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। छात्रा के शव को देख अन्य छात्राओं के चिल्लाने पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को फंदे से उतारकर उसे भवाली सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। भीमताल सीओ प्रमोद साह ने बताया कि छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। सीओ ने कहा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours