भीमताल : लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को निभाते हुए 90 वर्षीय लीलाधर उप्रेती और उनकी पत्नी बसंती देवी ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कर सभी को प्रेरित किया। ग्राम हल्दूचौड़ दीना निवासी यह बुजुर्ग दंपति सोमवार को प्राथमिक विद्यालय दीना स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्नत आयु के बावजूद उनके चेहरे पर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। केंद्र पर उपस्थित अन्य मतदाताओं और मतदान कर्मियों ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि उम्र कोई बाधा नहीं होती, यदि नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण हो।

+ There are no comments
Add yours