भीमताल में घर के पास किया हमला
भीमताल (नैनीताल)। खुटानी निवासी पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के बाहर बंदरों के झुंड ने हमला कर लूहलुहान कर दिया। बंदरों के झुंड का हमले करते ही डॉ. यशोधर मठपाल के शोर मचाने पर उनके बेटे डॉ. सुरेश मठपाल ने लाठी डंडे से बंदरों को भगाकर अपने पिता को घायल अवस्था में कमरे में बैठाया। बंदरों के हमले से यशोधर मठपाल के हाथ में गहरे घाव होने से उनके बेटे ने घर पर ही डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया। सुरेश मठपाल ने बताया कि बंदरों ने घर के बाहर ही उनके पिता पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गहरे घाव आए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने रैबीज के इंजेक्शन के साथ दवा लगाई है। मठपाल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बंदरों के झुंड घूम रहे हैं। साथ ही बंदरों घरों और सड़क पर चलने वाले लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग बंदरों को नहीं पकड़ पा रहा है। सुरेश ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने को कहा है। ताकि कोई अन्य व्यक्ति बंदरों के हमले से घायल न हो सके।

+ There are no comments
Add yours