मुक्तेश्वर में 03 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुक्तेश्वर क्षेत्र के पहाड़पानी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से लेटीबुगा निवासी दीपक नयाल (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। शराब मैकडॉवेल ब्रांड की थी जिसे वह तस्करी कर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार,वन आरक्षी मोहित कम्बोज शामिल रहे ।
थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

+ There are no comments
Add yours