चार ब्लॉकों के लिए मतदान व मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन संपन्न






भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में 28 जुलाई को होगा द्वितीय चरण का मतदान

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर विकास खंडों में 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का द्वितीय और तृतीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जय किशन (हल्द्वानी व भीमताल क्षेत्र) एवं शिवचरण द्विवेदी (कोटाबाग व रामनगर क्षेत्र) की उपस्थिति रही।

————————————————

576 मतदान दलों को मिला बूथ आवंटन

जिलाधिकारी ने बताया कि चारों विकास खंडों के लिए कुल 522 मतदेय स्थलों हेतु 576 मतदान दलों (2880 कार्मिक) को बूथ आवंटित कर दिए गए हैं। इनमें 54 रिजर्व पार्टियाँ भी शामिल हैं। तृतीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से हर मतदान दल को बूथ आवंटित किया गया।

————————————————

26 टीमें 26 जुलाई को होंगी रवाना

जिलाधिकारी ने बताया कि भीमताल की 4, कोटाबाग की 21 और रामनगर की 1 मतदान टीम 26 जुलाई को मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी, जबकि अन्य सभी टीमें 27 जुलाई को अपने-अपने विकास खंड मुख्यालयों से प्रस्थान करेंगी।
————————————————
मतगणना टीमों का भी हुआ रेंडमाइजेशन

इसी दिन 31 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए आठों विकास खंडों में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी पूरा कर लिया गया। कुल 1500 कार्मिकों (300 सुपरवाइज़र व 1200 मतगणना सहायक) की टीमें तैयार की गई हैं। इन्हें 26 व 29 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तृतीय रेंडमाइजेशन मतगणना से पूर्व होगा जिसमें हर टीम को टेबल आवंटित की जाएगी। एक टेबल पर चार सहायक और एक सुपरवाइज़र तैनात रहेंगे। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.पी. जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours