24 जुलाई को पंचायत चुनाव का पहला चरण, संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Estimated read time 1 min read





28 जुलाई को होगा दूसरे चरण का मतदान

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद नैनीताल में पहले चरण का मतदान 24 जुलाई (गुरुवार) को सम्पन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार इस चरण में विकासखंड ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई (सोमवार) को विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में कराया जाएगा।मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, अर्द्ध-निजी व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही, कोषागार एवं उपकोषागार भी उक्त तिथियों को बंद रहेंगे।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित कर्मचारियों और आमजन से अपील की गई है कि लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शांति बनाए रखें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours