पिथौरागढ़ में मैक्स नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की देवलथल तहसील के अन्तर्गत थल-मुवानी मोटर मार्ग पर मुवानी पुल के समीप आज शाम लगभग 5.20 बजे एक मैक्स वाहन संख्या UK05 TA 0193 अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। यह मैक्स मुनस्यारी से पिथौरागढ़ आ रही थी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हो गए। 2 घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है। मैक्स में सवार सभी लोग ग्राम बोकटा, तहसील देवलथल के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते मौके पर थल से पुलिस टीम, राजस्व टीम, स्थानीय लोग और 108 एम्बुलेन्स मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों व मृतकों का रेसक्यू कर लिया गया।

 

मृतकों का विवरण 

1- नरेन्द्र सिंह खोलिया पुत्र चन्द्र सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष। (वाहन चालक)

2-  सिमरन पुत्री कुन्दन सिंह मनौला उम्र लगभग 07 वर्ष।

3- शांति देवी पत्नी केशव राम उम्र लगभग 45 वर्ष।

4-दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष।

5- तनुजा पुत्री चन्द्र सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष।

6- होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष।

7- राजेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष।

8- विनीता पुत्री चन्द्र सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष ।

घायल व्यक्तियों का विवरण-

1- पूजा मनोला पत्नी कुन्दन सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष।

2- दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष।

3- श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र लगभग 52 वर्ष।

4- सुमित सिंह पुत्र प्रवीण सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष।

5- योगेश कुमार पुत्र केशव राम उम्र लगभग 28 वर्ष।

6-  बीना पुत्री पूरन बहादुर उम्र लगभग 24 वर्ष।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours