पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; छह की मौत

Estimated read time 1 min read





भीमताल : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुवानी-सुनी पुल के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में अहम सहयोग दिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours