परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान: 140 वाहनों के चालान, 09 वाहन सीज

Estimated read time 1 min read





हेलमेट, फिटनेस, परमिट और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में हुई कार्रवाई, हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में चला अभियान

भीमताल : उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त पालन को लेकर मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 140 वाहनों के चालान किए गए, जबकि ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और पिकअप समेत कुल 09 वाहनों को सीज किया गया।यह प्रवर्तन कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान के निर्देशन में की गई, जिसमें टैक्स चोरी, फिटनेस व परमिट उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट व सीटबेल्ट न पहनना, ओवरलोडिंग, और नो पार्किंग जैसे मामलों पर कार्रवाई की गई। हल्द्वानी क्षेत्र में यह अभियान नरीमन चौक, निर्मला सेंट थरेसा, नैनी वैली, वीरशिवा स्कूल, तथा कालाढूंगी मार्ग पर संचालित किया गया। केवल हल्द्वानी में ही 27 ई-रिक्शा/ऑटो चालकों पर यूनिफॉर्म न पहनने के कारण कार्रवाई की गई। वहीं नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों का चालान नो पार्किंग के उल्लंघन में किया गया।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अनुशासित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य, निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत, चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुफ्याल, गोधन सिंह, अरविंद, मोहम्मद दानिश, हंसी आदि अधिकारियों ने भाग लिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours