मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, मिला 100% स्कॉलरशिप का सुनहरा अवसर

Estimated read time 0 min read





स्वामी विवेकानंद मेरिटोरियस अवार्ड 2025 के तहत अल्मोड़ा और नैनीताल के छात्रों को मिला सम्मान

भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी एवं बुड्ढी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित मेधावी छात्रों को स्वामी विवेकानंद मेरिटोरियस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “वर्तमान युग निरंतर परिवर्तन का दौर है और युवा वर्ग को इन परिवर्तनों के अनुरूप स्वयं को ढालने के लिए सजग रहना होगा।”
डॉ. कुमार ने घोषणा की कि समारोह में उपस्थित छात्रों में जो भी आज ही विश्वविद्यालय में नामांकन करता है, उसे 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह घोषणा सुनते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। बुड्ढी क्लब की ओर से सुनी जी ने एक सशक्त प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को मानसिक सशक्तिकरण और आत्मविकास से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों को सम्मानित करना था, बल्कि उन्हें प्रेरित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी था। अंत में डॉ. योगेश कुमार ने आश्वस्त किया कि भविष्य में माइंड पावर यूनिवर्सिटी कुमाऊं क्षेत्र के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों को इस प्रकार के मंच प्रदान करती रहेगी ताकि प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours