देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता पद पर भर्ती के संबंध में तिथि अगले आदेश तक स्थगित रखी गई है।

G.S.VISION IAS के निदेशक अरविंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का तरीका अब बदलता जा रहा है और अभ्यर्थियों को चयन लेने के लिए अब बेहतर रणनीति का प्रयोग करना होगा। जैसा कि हमने देखा कि लोअर पीसीएस प्री परीक्षा 11मई को आयोजित हुई थी जिसका रिजल्ट जून अंतिम में प्रस्तावित है और इसकी मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को कराई जानी प्रस्तावित है। अतः में राज्य के सभी अभ्यर्थियों से कहना चाहूंगा कि अब वह समय चला गया कि पहले प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करते थे और फिर मुख्य परीक्षा की। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी एक साथ करने की योजना बनाई जाए।

+ There are no comments
Add yours