मल्लीताल बाजार में बने गड्डे हादसों की वजह, व्यापार मंडल ने जताई नाराज़गी

Estimated read time 1 min read





पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी, रोज हो रहे हादसे

भीमताल : नगर के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह खुले सीवर और टूटी चादरों की जगह बने गड्ढे दोपहिया वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान के बीच समन्वय की कमी के कारण मल्लीताल बाजार में दो से तीन गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों को भरने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष जोशी ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इन खतरनाक गड्ढों को शीघ्र पाटा जाए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय व्यापारी और नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि नगर क्षेत्र में आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours