अपर सचिव ने धारी ब्लॉक में विकास कार्यों का लिया जायजा

Estimated read time 0 min read





सरकारी योजनाओं की प्रगति पर संतोष, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

भीमताल : उत्तराखंड शासन के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने शुक्रवार को धारी विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धारी ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति जानी।
अपर सचिव ने सरना में ग्रेविटी हाईड्रम व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और सुनकिया गांव में दीदी भुली स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित आउटलेट की सराहना की। गजार गांव में सांसद निधि से बन रहे कक्षा कक्ष की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कसियालेख बाजार का भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours