मानसून से पहले हटेगा कृष्णापुर रॉक, उपजिलाधिकारी ने दिए एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Estimated read time 0 min read





भीमताल : शहर में संभावित आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कृष्णापुर रॉक का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अब तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताई और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुमित मदवाल से जानकारी ली। अभियंता ने बताया कि रॉक को मोनोलीथिक स्ट्रट के माध्यम से रोकने की योजना तैयार की गई है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और इसे एक माह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आगामी मानसून के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ बलिया नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले में किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours