भीमताल : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल के छात्र चेतन सती ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतन की सफलता पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
चेतन सती, जो कि एक साधारण परिवार से आते हैं, की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके पिता भुवन सती बैंक ऑफ बड़ौदा में अस्थायी कर्मचारी हैं, जबकि माता चंद्रा देवी गृहणी हैं।
अपनी सफलता का श्रेय चेतन ने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षकों ने चेतन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

+ There are no comments
Add yours