शिव कालोनी में अवैध कब्जा हटाया, सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Estimated read time 0 min read





भीमताल : शिव कालोनी, हल्द्वानी में स्थित सरकारी भूमि से शुक्रवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत के निर्देश पर की गई।
स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि वैलेजली हॉल स्थित सिविल कोर्ट के समीप वर्षों से खाली पड़ी भूमि, जो मलबे और गंदगी से भरी थी, पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त भूमि पर पार्क निर्माण का प्रस्ताव है।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया था। अब दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की गई है। यदि भविष्य में फिर से कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त रावत ने स्पष्ट किया कि जिले की सभी सरकारी भूमि की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जहां अतिक्रमण हो, उसे तत्काल हटाया जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने संतोष जताया और उम्मीद की कि जल्द ही उस भूमि पर पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours