देहरादून। राजपुर रोड स्थित पंच सितारा होटल हयात रीजेंसी के बार को निर्धाति समय के अतिरिक्त 12 घंटे अतिरिक्त संचालित करने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य आबकारी आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अब बार लाइसेंस की शर्तों के अनुसार 12 घंटे ही खुलेगा।
उल्लेखनीय है कि होटल हयात रीजेंसी के बार को अगस्त 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने 24 घंटे संचालन की अनुमति दी थी।


+ There are no comments
Add yours