महिलाओं को सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

रुद्रपुर। डेटिंग एप तथा मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें सरकारी नौकरी लगाने और शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

एक महिला ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व मेट्रीमोनियल साइट पर चारू चन्द्र जोशी ने उससे शादी के लिए सम्पर्क किया। जान-पहचान बढ़ने पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसने महिला को अपने जाल में फंसाकर महिला और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। काशीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-437ध्2024 धारा 318(4) बीएनएस दर्ज कर लिया। कल आरोपी को गिरफतार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी द्वारा कई लड़कियों से डेटिंग एप तथा मेट्रोमोनियल साइट पर सम्पर्क कर सरकारी नौकरी लगाने और शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा चुकी है। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि वर्तमान में वह 8 अन्य महिलाओं से डेटिंग एप तथा मेट्रोमोनियल साइट पर सम्पर्क कर उनके मोबाईल नम्बर प्राप्त कर व्हाटसप के माध्यम से चेट कर रहा है। चेट से पता चला कि आरोपी द्वारा इन महिलाओं से नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई।

गिरफतार आरोपी
चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी निवासी गरूड़, बागेश्वर हॉल फ्रैण्डस कालोनी, दो नहरिया हल्द्वानी

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours