UKSSSC: हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट से वंचित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दिनों राज्य के दो परीक्षा केन्द्रों, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुरएवं 46वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में हवलदार प्रशिक्षक के पदों के लिए शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता संचालित की जा रही है, जो क्रमश 14 नवम्बर और 26 नवम्बर, 2024 चल चलेगी।

इस बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अपरिहार्य कारणों से शारीरिक परीक्षण तिथि को सम्मिलित नहीं हो पाने के संबंध में आयोग में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये गये हैं। चिकित्सकीय कारणों से शारीरिक परीक्षण के लिए आवंटित तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सकीय प्रमाण पत्र व फिटनेस प्रमाण पत्र, यदि किसी अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवंटित तिथि को अन्य कोई परीक्षा निर्धारित थी, तो ऐसे अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र की प्रति, इसके अतिरिक्त अन्य कोई तात्कालिक परिस्थितियों व विषयों के संबंध में पुष्ट साक्ष्यों के साथ निम्न तिथियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। एसे अभ्यर्थियों के लिए 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में 16 नवम्बर(पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी) और 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में 27 नवम्बर, 2024 (पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी) शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours