देहरादून। ओएनजीसी चौक थाना कैंट पर सोमवार देर रात करीब एक बजे ट्रक ने इनोवा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों के शव दून अस्पताल और एक शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है।
विस्तृत समाचार थोड़ी देर में

+ There are no comments
Add yours