राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन, डीए और बोनस की मिलने की उम्मीद

Estimated read time 1 min read

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डे ने आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, दीपावली बोनस एवं दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने सम्बन्धी प्रकरणों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के लिए सचिव (मुख्यमंत्री) विनय शंकर पांडे को निर्देशित कर दिया है ।

परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते में 3% की वृद्दि करते हुए, इसे 50% से बढाकर 53% कर दिया है एवं पूर्व की ब्यवसथा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भी केन्द्र के महंगाई भत्ते में वृद्दि के उपरांत राज्य कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की जाती है, तथा महंगाई के संकट से केन्द्र सरकार के कार्मिकों की भांति राज्य सरकार के कार्मिक भी समान रुप से प्रभावित होते हैं तथा इसी माह के अन्त में दीपावली का महापर्व भी मनाया जाना है ।

परिषद द्वारा मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया, कि दीपावली महापर्व से पूर्व दिनांक 25 अक्टूबर 2024 तक राज्य सरकार के कार्मिकों को 3% महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अक्टूबर माह का वेतन एवं राज्य सरकार के ग्रुप B एवं ग्रुप C के कार्मिकों (अराजपत्रित) को दीपावली बोनस का भुगतान करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करने की मांग की।

उक्त के अतिरिक्त परिषद द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई है, कि चूंकि इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जानी है, किन्तु उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश नहीं है । अतः परिषद द्वारा मुख्यमंत्री से 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु भी अनुरोध किया है ।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours