रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Estimated read time 0 min read





भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours