मां नयना देवी मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, गुरुद्वारे में टेका मत्था

Estimated read time 1 min read





प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना, नैनीताल के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना

भीमताल, 18 मई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान राज्यपाल ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया।

मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि यहां आने पर उन्हें एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है।

उन्होंने नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर पहुंचकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है तथा नई प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours