कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्रो अनीता सिंह विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Estimated read time 0 min read





भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह को साइंसरैंक ग्लोबल द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी सूची में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रतिवर्ष जारी होने वाली यह सूची वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में उनके महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर तैयार की जाती है। प्रो. अनीता सिंह भीमताल के भरतपुर क्षेत्र की निवासी हैं। वे भेषज विज्ञान विभाग की प्राध्यापक होने के साथ विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं और वर्तमान में विश्वविद्यालय की तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. अनीता सिंह द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 90 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए जा चुके हैं। उनके निर्देशन में 15 से अधिक शोधार्थियों ने शोध कार्य पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनके इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों के चलते उन्हें यह वैश्विक पहचान मिली है।

उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संतोष कुमार यादव, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा, भीमताल परिसर निदेशक प्रो. एल.के. सिंह, बायोमेडिकल संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र राणा, भेषज विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. अर्चना नेगी साह, प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. राजेश्वर कमल कांत, डॉ. बामाप्रसाद दत्ता समेत विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours