राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, छह जिलों के भ्रमण और विकास कार्यों की लेंगे जानकारी

Estimated read time 1 min read





लोकभवन में कुमाऊं आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया स्वागत

भीमताल, 16 मई। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शनिवार को लोकभवन, नैनीताल पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन हमेशा एक अलग खुशी और विशेष अनुभूति देता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल लोकभवन प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे तथा रात्रि प्रवास करते हुए विकास कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेंगे। साथ ही दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि लोकभवन परिसर में गवर्नर गोल्फ आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें बालक-बालिकाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से बेटियों की सहभागिता को उन्होंने सराहनीय बताया। इसके अलावा लोकभवन में “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं क्षेत्रीय चुनौतियों की जानकारी ली जाएगी। मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मंदिरों और पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रवास के दौरान वह स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours