धार्मिक और पर्यटन स्थल से जुड़ेगा छोटा कैलाश मंदिर

Estimated read time 0 min read





शासन से प्रथम चरण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत

भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों में स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से प्रथम चरण में 1.6 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन से मंदिर माला मिशन योजना के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2.65 करोड़ से 1.6 करोड़ जारी हो चुके हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आदि छोटा कैलाश मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद मंदिर के लिए बजट जारी हो गया है। मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी।‌ सीसी रोड, पार्किंग, बैंचे, स्ट्रीट लाइटें और शौचालय के साथ अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। कैड़ा ने कहा आदि छोटा कैलाश के सौंदर्यीकरण से धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि जल्द ही मंदिर में निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे लाखों श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व पर लाभ मिलेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours