Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भवाली बाईपास पुल व कैंचीधाम विकास कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण

भीमताल। नैनीताल–उधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल के साथ ही उन्होंने कैंचीधाम बाईपास क्षेत्र का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।सांसद भट्ट ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्यामखेत से कुड मोटर मार्ग के डामरीकरण को 7 करोड़ 77 लाख की स्वीकृति – विधायक कैड़ा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत श्यामखेत से कुड तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसकी जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक कैड़ा ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत किया गया था, किंतु डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना कृषि उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में भारी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भवाली में 22 फरवरी को गूंजेगा हिन्दू सम्मेलन का शंखनाद – वर्मा

संघ शताब्दी वर्ष पर पालिका मैदान में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज भीमताल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को भवाली के पालिका मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने बताया कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन देव भूमि धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना मुख्य लक्ष्य: राधा कुल्याल

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में हरीनगर तथा जंगलिया गांव के महिला स्वयं सहायता समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सगंध पौधा केंद्र तथा रीप परियोजना के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।जिला प्रभारी नैनीताल शंकर लाल सागर ने सगंध पौधों के रोपण, संरक्षण एवं उनके व्यावसायिक उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. मोहित पांडे ने दालचीनी के पौधरोपण, देखभाल एवं उससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। अभिषेक ने उत्पादों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दोहरी बिलिंग से भड़के ग्रामीण, जल संस्थान पर लूट का आरोप; कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीमताल। धारी ब्लॉक के दुदुली समेत कई ग्राम सभाओं में पानी के बिल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जल संस्थान नैनीताल द्वारा कथित तौर पर मार्च 2026 तक अग्रिम जमा किए जा चुके बिल के बावजूद दोबारा बिल थमाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर भीमताल विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।शर्मा ने कहा कि ग्रामीण पहले ही मार्च 2026 तक का बिल जमा कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने जल जीवन मिशन के नाम पर [more…]

उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्रीचिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की तैयारी

चिन्यालीसौड़। विकासखंड परिसर चिन्यालीसौड़ में गुरुवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान से आमजन को बड़ी राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था पहले से अधिक सुलभ व पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पांच लाख से अधिक लोग प्रतिभाग कर [more…]

उत्तराखण्ड

ग्रीष्मकाल से पहले दुरुस्त हों पेयजल व्यवस्थाएं, एक माह में लीकेज ठीक करें: सीडीओ

विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य, रोजाना व्हाट्सएप पर दर्ज होगी हाजिरी भीमताल। प्रदेश में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को नगर पंचायत भीमताल के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की।यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक एक ही स्थान पर पहुंचाना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। पेयजल, विद्युत व अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुखशिविर में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

STF ने फर्जी जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़, एक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर जिले के थाना ट्रांजिट कैम्प में एक फर्जी जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर केंद्र को सीज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने थाना ट्रांजिट कैम्प स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की। जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुए चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देर रात दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

न्यायालयों में सुरक्षा बल बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग कराने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ई-मेल के माध्यम से  न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी जिला पुलिस प्रभारियों को न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एंटी-सबोटाज चैकिंग, जनपदों में स्थापित न्यायालयों में स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के माध्यम से विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाने, सीसीटीवी के माध्यम [more…]