Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अमरपुर-चुकम के विस्थापन को मिली रफ्तार, पुनर्वास स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

भीमताल , 4 अप्रैल। तहसील रामनगर के राजस्व ग्राम अमरपुर और चुकम के विस्थापन एवं पुनर्वास प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति ने शनिवार को दोनों गांवों का स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन किया।समिति ने विस्थापन के लिए प्रस्तावित वन भूमि स्थल हाथीडांगर आम पोखरा रेंज, पश्चिम तराई डिवीजन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम चुकम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा की गई और अब तक की प्रगति से अवगत कराया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शैक्षिक समझौते से मजबूत होगा भाषाई सेतु, कुमाऊनी-बुंदेली पर मंथन

भीमताल, 04 अप्रैल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में शनिवार को शैक्षिक समझौता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊनी एवं बुंदेली भाषा, संस्कृति और शोध के विविध आयामों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण विचार सामने आए।गोष्ठी में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि बोली-भाषाओं के लोगों में मित्र भाव विकसित होने से भारतीय भाषाओं को वैश्विक पहचान मिल सकती है। उन्होंने बताया कि यह शैक्षिक सहयोग न केवल अकादमिक उन्नयन में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ढाबे से 109 पव्वा अवैध शराब बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

भीमताल, 4 अप्रैल। बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 109 पव्वा देसी व विदेशी शराब तथा बियर बरामद की गई।आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध मदिरा की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर गहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया।मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

भीमताल, 4 अप्रैल। जनपद नैनीताल के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय और नि:शुल्क होगा। इसमें अभ्यर्थियों को चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्त रुख, जिले में बनेंगे 6 नए गौसदन

भीमताल , 4 अप्रैल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय गौशाला स्थापना एवं संचालन अनुश्रवण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।समिति ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 6 नए गौसदनों की स्थापना को मंजूरी देते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र भूमि चयन कर आगणन तैयार करने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में मालधन चौड़, गोलापार और श्री कैंचीधाम क्षेत्र में प्रस्तावित तीन गौशालाओं की डीपीआर तैयार कर बजट [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रबी फसल के सटीक आकलन को क्रॉप कटिंग जरूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

भीमताल, 4 अप्रैल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम में रबी फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।डीएम ने किसान नागेंद्र सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लॉट पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसलों की स्थिति और उत्पादन को लेकर जानकारी भी ली।उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन और उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खुजेठी-पतलिया मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली मंजूरी, 1.24 करोड़ की लागत से होगा सुधारीकरण

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत खुजेठी से पतलिया मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए 1 करोड़ 24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।जानकारी के अनुसार, लंबे समय से खराब हालत में पड़े इस मोटर मार्ग के कारण ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के चलते वाहन फंस जाते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नया लालढांग-झिरना में बंदोबस्त कार्य का एडीएम ने किया निरीक्षण, अभिलेख प्रक्रिया में तेजी के निर्देश

भीमताल। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील रामनगर के नया लालढांग एवं नया झिरना गांव में संचालित बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदोबस्त एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।बताया गया कि वर्ष 1994 में ग्राम लालढांग व झिरना के निवासियों को राजस्व एवं वन विभाग के बीच भूमि विनिमय के तहत तत्कालीन राजस्व ग्रामों से हटाकर रामनगर-काशीपुर मार्ग से सटे वन क्षेत्र नया लालढांग एवं नया झिरना में विस्थापित किया गया था। वर्तमान में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खुर्पाताल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान

भीमताल। खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन तक चले अभियान में प्राधिकरण की जमीन से अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की गई।बताया गया कि हाल ही में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए।सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में दस इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने

देहरादून। पुलिस मुख्यालय द्वारा दस इंस्पेक्टरों को ‘‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। प्रदोन्नति पाने वाले इंस्पेक्टर, नागरिक पुलिस, अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस मे दल नायक के अलावा प्रतिसार निरीक्षक पद पर तैनात थे।   पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन्हें मिली पदोन्नति1- चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल2- भावना कैंथोला, अल्मोड़ा3- होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर4- देवेन्द्र सिह, चम्पावत5- चंचल शर्मा, उत्तरकाशी6- अंजना नेगी, नैनीताल7- उमेश मलिक, पिथौरागढ8- संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय9- वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग10- संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ पुलिस मुख्यालय [more…]