Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः फरार 6 आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित

देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम किया घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गोली मारने वाले बदमाशों समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को जमशेदपुर तथा अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम 

देहरादून। उत्तराखण्ड को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब आपदा प्रबंधन विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर कार्य करेंगे, ताकि ग्राम स्तर पर आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत किया जा सके और स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस पहल के तहत प्रथम चरण में राज्य के ग्राम प्रधानों को आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक एवं आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को आपदा की स्थिति में फस्र्ट रिस्पांडर के रूप में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रोगी का विश्वास बनाए रखना चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी: उपराष्ट्रपति

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बृहस्पतिवार में छठवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठवें दीक्षांत समारोह में मेडिकल के 11 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में संस्थान के 386 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान गई। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक बनकर उपाधि प्राप्त करने वाले मेडिकल के विद्यार्थियों से कहा कि रोगी का विश्वास बनाए रखना एक चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉक्टर बनाने में न केवल शिक्षकों की भूमिका है बल्कि माता-पिता का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस का विधानसभा के बाहर धरना, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा भवन के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया गया था। लेकिन, भाजपा ने राजनैतिक मजबूरी में पास किए गए इस कानून को लागू करने में आना-कानी शुरू कर दी। विधेयक के प्रावधानों में निर्धारित तिथि तक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश से अंतिम संस्कार से लौट रहे आठ लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

नई टिहरी। चम्बा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप गहरी खाई में गिर गई।। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी पिकअप में सवार सभी लोग घनसाली के आसपास के थे और ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाने से पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को मौके के पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने स्वयं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से आहूत किया जाएगा। विधासनसभा सचिवालय की ओर से विशेष सत्र आहूत किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी। सत्र में कोई अन्य विधायी कार्य प्रस्तावित नहीं है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले पर FIR दर्ज

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित करने पर थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, ऐसे अन्य 4-5 संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने संबंधी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

बदरीनाथ। भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि-विधान और वैदिक मन्त्रोचार के साथ प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल एवं अखंड ज्योत के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वनस्पतिशास्त्री डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय को साईं सृजन पटल ने ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा

देहरादून। वनस्पतिशास्त्री डाॅ.इंद्रेश कुमार पांडेय को उनके लेखन सहयोग के लिए साईं सृजन पटल द्वारा ‘लेखक श्री सम्मान’ प्रदान किया गया। पटल के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उन्हें सम्मान चिन्ह और पत्रिकाओं का एक सेट भेंट कर शुभकामनाएं दी। डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। मूलरूप से प्रयागराज (इलाहाबाद) के निवासी डाॅ.पांडेय उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण, वनसंपदा और स्थानीय उत्पादों मौलिक लेखन के लिए अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनजागरुकता ही विज्ञान की वास्तविक सार्थकता: प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में आज पृथ्वी दिवस का आयोजन “Our Power, Our Planet” थीम के अंतर्गत उत्साह, जागरूकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने परिषद की महत्वपूर्ण ‘विज्ञान सेतु’ पहल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उद्देश्य यूकॉस्ट की वैज्ञानिक गतिविधियों, शोध उपलब्धियों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता ही [more…]