Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखंड में निकली समीक्षा अधिकारियों की भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के 2और सहायक समीक्षा अधिकारी के 2 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की तिथि: 06 सितम्बर, 2024 ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 26 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक) आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card/ UPI Payment द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक) ऑनलाईन आवेदन पत्र में परिवर्तन/संशोधन की तिथि: 03 अक्टूबर, 2024 ऑनलाईन आवेदन पत्र में परिवर्तन / संशोधन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)
अतिथि शिक्षिकाओं को भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश, देखें आदेश
देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षिकाओं को भी 180 दिन का प्रसूति और मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके आदेश कर दिए हैं। उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि संघ ने 180 दिन का मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर
उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव के लेकर दायर जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने कोर्ट में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थता जताते हुए आज कोर्ट में नया शपथ पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 16 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम द्वारा [more…]



