Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
नैनीताल में क्लोरीन गैस रिसाव से अफरा-तफरी
नैनीताल। नैनीताल में जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत आस-पास के 25-30 सभी घरों को तुरंत खाली करवा दिया। जल संस्थान सूखाताल में आज सायं क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इस गम्भीर स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। एसपी क्राइम/यातायात हरबंस सिंह, सीओ भवाली सुमित पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहंुचे गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत, आस-पास [more…]
Uttarakhand: देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 7 जिलों में रेड अलर्ट; 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून भले ही अपने आखिरी चरण में आ गया हो लेकिन अभी तक कई जिलों में भारी बारिश की वजह से हाल बेहाल है। Uttarakhand Weather Report 12 September आज उत्तराखंड के पांच जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आज उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का रेल अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा छह जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तराखंड के लिए क्या संभावनाएं व्यक्त की हैं। इन जिलों में रेड अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र [more…]
Uttarakhand: गढ़वाल में कार से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौके पर मौत; घर में मचा कोहराम
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। Bike car collision in Devprayagये हादसा नेशनल हाईवे-58 पर देवप्रयाग के पास हुआ है। यहां एक कार और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त का था बाइक के परखच्चे उड़ गए। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे वापसबताया जा रहा है कि घटना में मृत पति-पत्नी उत्र प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों की केदारनाथ [more…]
Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बागेश्वर के लोग बेहद सावधान रहें
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और बीते दिन यानी मंगलवार को भी देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई। शहर की सड़कों पर भारी बारिश के दौरान जलभराव देखने को मिला। आज मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर यलो नहीं बल्कि ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बागेश्वर जिले में भारी बारिश की वजह से पहले ही भूस्खलन की खबरें सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Report 11 Septemberमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह [more…]
Uttarakhand: गढ़वाल में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही स्कूल के दो शिक्षकों की मौत; एक शिक्षक की हालत गंभीर
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास एक कार गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में एक ही स्कूल के दो शिक्षकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक शिक्षक की हालत गंभीर है। Car fell into ditch in Tehri two teachers died आब तक मिली जानकारी के अनुसार, तीनों शिक्षक प्रशिक्षण के लिए हिंडोलाखाल गए थे। इसके बाद जब वे अपने घर श्रीनगर गढ़वाल की तरफ लौट रहे थे तो पलेठी के पास कार नंबर UK07 FR 6874 गहरी खआई में गिर गई। हादसे के [more…]
एलआईसी का रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार
देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने मंगलवार को एलआईसी के सहायक अधिशासी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भगवती प्रसाद को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर ने पेंडिंग बिलों के भुगतान के लिए 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, बाद में वह 40 हजार रुपये में मान गया था। मंगलवार को शिकायतकर्ता हरिद्वार रोड पर स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय में रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने सहायक अधिशासी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भगवती प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ट्रैप टीम देर [more…]
उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को फिर खुला समर्थ पोर्टल
देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध निजी व सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिये एक और मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने 11 से 14 सितम्बर तक एक बार फिर समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से कोई भी छात्र-छात्राएं वंचित न रह जाय, इसके [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून बार एसोसिएशन के भवन का किया शिलान्यास और भूमि पूजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिवक्ततागणों को नए चैम्बर भवन के शिलान्यास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सहित पूरे देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य को मजबूत करने का काम अनवरत रूप से किया जा रहा है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 8000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की है। मुख्यमंत्री [more…]



