Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
Uttarakhand: श्रीनगर और कोटद्वार को मिले नए कोतवाल, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने जारी किए आदेश
पौड़ी गढ़वाल जिले में तीन पुलिस अफसरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने इसे लेकर तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस अफसरों को अब जल्द ही अपने दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं। Srinagar and Kotdwar new Kotwalपौड़ी गढ़वाल के एसएसपी एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के कोतवाल होशियार सिंह पंखोली को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। अब श्रीनगर गढ़वाल कोतवाली के नए कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव होंगे। मणिभूषण श्रीवास्तव इससे पहले कोटद्वार के [more…]
बालश्रम की सूचना पर DM ने सहायक श्रम आयुक्त को लगाई फटकार
बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे प्रतिष्ठान, दुकान पर बालश्रमिक पाए जाने पर तय की जाएगी जवाबदेही बालश्रम कराते पाए जाने वालों पर की जाएगी विधिक कार्यवाही देहरादून। जनपद में बालश्रम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। जनपद में बालश्रम की सूचना पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को जनपद में छापेमारी के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि बालश्रम पर रोक लगाने हेतु छापेमारी की कार्यवाही के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएं। दुकानो, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलो पर बालश्रम अपराध सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट चस्पा कराये, जिसमें [more…]
Uttarakhand: ‘अब उत्तराखंड में अपराधियों को गोली से मिलेगा जवाब’, शुरू हुआ सत्यापन अभियान; DGP ने दी चेतावनी
उत्तराखंड में अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसे लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी चिंता व्यक्त की है। सीएम धामी ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी अभिनव कुमार से बात की है। DGP Abhinav Kumar gave strict warning to criminalsअब डीजीपी अभिनव कुमार ने भी साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सभी जिलों के पुलिस को पंजीकरण अभियान चलाने के आदेश दिया गया है। बाजारों में दुकानों में काम करने वालों, कूड़ा बीनने वालों और फड़ रेहड़ी वालों का सत्यापन किया जा [more…]
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व
देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात [more…]
Uttarakhand: उत्तराखंड में तैयार हुई साइबर कमांडो फोर्स, इन 10 जांबाजों का हुआ चयन; मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
उत्तराखंड में इस समय साइबर अपराध बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराधी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाहे फिर वो केदारनाथ में हेली टिकट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी हो या देहरादून में साइबर बैंक फ्रॉड, शहर से लेकर पहाड़ तक में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। Cyber commando force formed in Uttarakhandऐसे में इन साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में साइबर कमांडो की फौज तैयार की गई है। इसके पहले चरण में 10 साइबर कमांडों को चयनित किया गया है। इस टीम में कौन [more…]
हल्द्वानी में स्वामी राम कैंसर अस्पताल विस्तारीकरण की राह हुई आसान
देहरादून। केंद्र सरकार ने हल्द्वानी में स्वामी राम कैसर अस्पताल के विस्तारीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने यहां 44 पेड़ों के कटान को अनुमति दे दी है। इसके बाद अस्पताल के विस्तारीकरण की राह आसान हो गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा है कि इस अस्पताल के निर्माण के बाद कैंसर के रोगियों को एक ही स्थान पर कैंसर की सम्पूर्ण जांचे एवं उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध होगा। मरीजों को कैंसर उपचार के लिए अन्य शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य [more…]
देहरादून मे कूड़ा उठाने वाली कंपनियों पर चला प्रशासन का डंडा, 1.99 लाख जुर्माना ठोका
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा नगर निगम एवं कूड़ा उठान कम्पनियों के मध्य हुए अनुबन्ध के शर्तो के परिपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा उठान में अनियमितता पाए जाने पर कम्पनियों पर कूल 1 लाख 99 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई तथा पल्टन बाजार के औचक निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर पॉलीथीन के 02 थोक विक्रेताओं पर कुल 85 हजार के अर्थदण्ड आरोपित किया गया। जिलाधिकारी केे निर्देशा के अनुपालन में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा [more…]
Uttarakhand Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ से लकदक हुई चोटियां; देखें वीडियो
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कई जगह बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कें अवरुद्ध हैं। इस बीच मौसम विभाग द्वारा भी आज उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। Snowfall in Kedarnath Badrinath बारिश का असर केदारनाथ धाम यात्रा पर भी पड़ा है। केदारनाथ की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है और लोगों की कंपकपी छूट रही है। प्रशासन की तरफ से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई [more…]
श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को
श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले [more…]
Uttarakhand: जापान में गढ़वाल के अर्जुन राणा के बारे में अच्छी खबर, रोशन रतूड़ी बोले- उन्हें फंसाया गया था
हाल ही में हमने आपको एक जानकारी दी थी कि टिहरी गढ़वाल के बूढ़ाकेदार के रहने वाले अर्जुन राणा जापान में लापता हो गए हैं। आखिरकार उनका अब पता लग गया है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने यह खुशखबरी उत्तराखंड वासियों को दी है। आपको बता दें कि रोशन रतूड़ी काफी समय से अर्जुन राणा के बारे में जानकारियां ले रहे थे। Information about Arjun Rana of Tehri Garhwal अब अर्जुून राणा का जापान में पता लग गया है। रोशन रतूड़ी ने जिस बात का अंदेशा जताया था, आखिरकार वैसा ही हुआ है। रोशन रतूड़ी ने खुलासा किया कि अर्जुन राणा [more…]



