Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि अजय कुमार के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का भी दायित्व रहा है। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

MDDA ने 32 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अलग-अलग जगहों पर करीब 32 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इन सभी मामलों में प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक रानीपोखरी परावा दून में सौम्या चौधरी और सतीश चौधरी की लगभग 8 बीघा, राजवाल गांव भोगपुर में शीशपाल और नवीन डोबरियाल की लगभग 9 बीघा, ग्राम डूंगा भाऊवाला में सुरेंद्र पुंडीर की 5 बीघा, ग्राम रामसावाला, भाऊवाला में पवन, अनिल, आदि की 10 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में निकली समीक्षा अधिकारियों की भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के 2और सहायक समीक्षा अधिकारी के 2 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की तिथि:   06 सितम्बर, 2024 ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 26 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक) आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card/ UPI Payment द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक) ऑनलाईन आवेदन पत्र में परिवर्तन/संशोधन की तिथि: 03 अक्टूबर, 2024 ऑनलाईन आवेदन पत्र में परिवर्तन / संशोधन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अतिथि शिक्षिकाओं को भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश, देखें आदेश

देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षिकाओं को भी 180 दिन का प्रसूति और मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके आदेश कर दिए हैं। उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि संघ ने 180 दिन का मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर

उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव के लेकर दायर जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने कोर्ट में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थता जताते हुए आज कोर्ट में नया शपथ पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 16 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम द्वारा [more…]