Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव ने ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर ठेकेदार को लगाई फटकार

नई दिल्ली। सचिव राज्य सम्पति विभाग विनोद कुमार सुमन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” में निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। सचिव  विनोद कुमार सुमन ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो तथा गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस निरीक्षण के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित, गौरीकुंड में मां गौरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा। इसके साथ केदारनाथ धाम के अंतिम मोटर पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां गौरी के मंदिर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी किये गए हैं। आदेशों में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मद्महेश्वर धाम के विकास और गौरीकुंड स्थित मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से विस्तृत परियोजना आख्या (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश [more…]

उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता शीशपाल बिष्ट ने केदारनाथ आपदा के लिए जारी धनराशि को नाकाफी बताया

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ आपदा के लिए जारी धनराशि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बहुत विलंब से मुआवजा राशि जारी की है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही थी। इतने विलंब से मुआवजे की घोषणा करने के बाद भी आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए उंट के मुंह में जीरे के समान 9 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है ,यह धनराशि भी केदारनाथ विधनसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जारी की गई है, जो की अपर्याप्त है। बिष्ट ने कहा कि आपदा में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

मुस्लिम समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर दून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विकासनगर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें राकेश तोमर उत्तराखण्डी, अध्यक्ष रुद्रसेना देवभूमि फाउण्डेशन द्वारा मुस्लिम समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए धर्म एवं स्थान के नाम पर विभिन्न समुहों के बीच आपस मे शत्रुता का संप्रवर्तन करने व सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली बातें कहकर दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर संजीत कुमार द्वारा थाना विकासनगर पर राकेश तोमर उपरोक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा -196/299/353 (2) BNS मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

महिला उत्पीड़न की घटनाओं को विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च

देहरादून। उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि हिमालयी राज्यों मे उत्तराखण्ड महिला अपराध मे प्रथम स्थान है। जिस राज्य को बनाने में मातृशक्ति का अभूतपूर्व योगदान रहा हो, उस राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं से आज पूरा समाज कलंकित हो गया है। कुछ दिनों पूर्व रूद्रपुर में महिला उत्पीड़न के विरोध में आन्दोलन कर रही महिला कांग्रेस की प्रदर्शनकारियों पर जिस प्रकार लाठियां बरसाई गई, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड क्राइम

40 जिंदा कारतूस के साथ रानीखेत विधायक का भाई गिरफ्तार

बनबसा। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 57वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा चैकी बनबसा में तैनात एसएसबी के जवानों ने दो लोगों को अवैध सामान और 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति उत्तराखंड विधानसभा सदस्य का भाई बताया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी के सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत से नेपाल को जा रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके सामानों की गहनता के साथ जांच की गई। जांच में अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

मानसून के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि

बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है, जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है। कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड राजनीतिक

सत्ता के नशे में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे भाजपा कार्यकर्ताः करन माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल एवं उनके चालक दिनेश चन्द्र को बनबसा में 40 कारतूसों के साथ पकडनेे पर एसएसबी के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमत्री से मांग की कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ ब्लात्कार, उत्पीड़न एवं अत्याचार की जितनी भी वारदातें हो रही हैं, उनमें से अधिकतर में भाजपा नेताओें का नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सल्ट, चम्पावत, हरिद्वार, द्वाराहाट, लालकुआं में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी में भाजपा के पदाधिकारियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई दिशा में भी उनकी बड़ी भूमिका होती है ।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून। देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज पूर्वाहन में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रेस से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक, पार्किंग और डे्रनेज सिस्टम है, इन पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। जमीनों की धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। दून की बेहतरी के लिए जनता से संवाद कर [more…]