Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में अक्‍टूबर में नहीं होंगे निकाय चुनाव, राज्‍य सरकार ने तय की नई तारीख

उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। धामी सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को शपथ पत्र में यह जानकारी दी है। बताया गया है कि स्थानीय निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक पूरे नहीं होंगे।  Uttarakhand Nikay Chunav updatesहाईकोर्ट में नए शपथपत्र को पेश करते कि उत्तराखंड में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया को भी 3 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। परिसीमन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।  सरकार ने शपथ पत्र में क्या बताया?सरकार ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Kedarnath Yatra: मानसून सीजन के बाद बाबा केदार के दर पर बढ़ी रौनक, भोले बाबा के जयकारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु

केदार घाटी में बारिश कम होने बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। केदार बाबा के दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे हैं और अपने सुखद अनुभव साझा कर रहे हैं। Kedarnath Yatra started againगुवाहाटी से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल रास्ता अब दुरुस्त हो गया है एवं लगातार यात्रा चल रही है। पैदल मार्ग पर पानी, बिजली, खाना, शौचालय सहित अन्य सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दर्शन भी बहुत अच्छे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। हमारी पीढ़ियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand: उत्तराखंड में भीषण हादसा, लोडर वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर; दो भाइयों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। एक बार फिर से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा हरिद्वार जिले के चुड़ियाला गांव के पास हुआ है। हादसे में स्कूटी पर सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।  Roorkee Scooty Loader Vehicle Collisionहादसे के बाद से दोनों युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय आरिफ उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई शाहनवाज और शाहरूख के साथ स्कूटी पर सवार होकर भगवानपुर जा रहा था। जैसे ही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया गया यलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। उधर लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने रही हैं। उत्तरकाशी का वरुणावत पर्वत लगातार दरक रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। लोगों को घंटों तक जाम में जूझना पड़ रहा है। इस बीच राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। आज उत्तराखंड के तीन पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  Uttarakhand Weather Update 7 Septemberमौसम विभाग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand: देश के 10 होनहार छात्रों में शामिल हुए अगस्त्यमुनि के अनिमेष, IIFT से करेंगे पीएचडी; बधाई दें

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान यानी आईआईएफटी के बारे में आपने सुना ही होगा। इस संस्थान में विलक्षण बुद्धि के छात्रों का चयन होता है। इन विलक्षण बुद्धि के छात्रों में अब रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के रहने वाले अनिमेष भी शामिल हो गए हैं।  Agastyamuni boy Animesh Chandra selected in IIFTजी हां अगस्त्यमुनि के होनहार युवा अनिमेष चंद्रा का चयन आईआईएफटी दिल्ली में हुआ है। अब अनिमेष इस प्रतिष्ठित संस्थान से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पीएचडी करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। आईआईएफटी इस संस्थान में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand: पहाड़ के शंभु दयाल की राम भक्ति, 35 करोड़ से अधिक बार लिख चुके हैं श्रीराम का नाम

आज बात करते हैं अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले शंभु दयाल जी की। शंभु दयाल (Ram Bhakt Shambhu Dayal) को राम नाम की रट लग गई। इतना ही नहीं, बीते 35 वर्षों में वे 35 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु दयाल कलियुग के सबसे बड़े राम भक्त हैं। लोग यह भी बताते हैं कि शंभु दयाल को राम नाम के अलावा और कुछ भी नहीं सुहाता। उन्होंने जीवन भर राम का नाम जपने की प्रतिज्ञा ली है। शंभु दयाल दावा करते हैं कि वे 35 करोड़ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड रुद्रप्रयाग

Uttarakhand: यहां कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, साइन बोर्ड पर लिखा- ‘यहां घूमना-व्यापार करना वर्जित’

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कुछ साइन बोर्ड लगाए गए हैं। आजकर ये साइन बोर्ड काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। साइन बोर्ड में साफ साफ लिखा है कि गांव में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और अगर ऐसे लोगों ने गांव में प्रवेश किया को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। केदारघाटी के कई हिंदू संगठन इसे लेकर एकजुट हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में चमोली जिले के नंदप्रयाग की घटना से इलाके में काफी आक्रोश फैल गया था। एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा हिंदू लड़की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रर्वतन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन

देहरादून। आज प्रर्वतन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखण्ड का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन काशीपुर स्थित आकाशा गार्डन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण की देखरेख में प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकारणी का चुनाव कराया गया। नई कार्यकारिणी में नीरज को प्रान्तीय अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बोहरा को प्रदेश महामंत्री, प्रविन्द्र लाल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार के सम्प्रेषक चुना गया। जबकि, शंकर सिह पुंडीर के कोषाध्यक्ष, सुनील कोटनाला को सगंठन मंत्री, दीपक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, चन्दन सिंह सुयाल को अध्यक्ष कुमाउं मण्डल, विजयपाल के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड देहरादून

जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे: DM सविन बसंल

देहरादून। जिलाधिकारी  सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्क्यू करें। जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित कि भिक्षावृति करते तथा [more…]