Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत मंत्री से मिला उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला। उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया। पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, दो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने आज एक ज्वाइंट आपरेश में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। आज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से ITF खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं द हैरिटेज स्कूल की छात्रा दीया चौधरी

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड की पन्द्रह वर्षीय छात्रा दीया चौधरी ने अकरा घाना में आयोजित जे 30 इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन टूर्नामेंट जीतकर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने कैरियर की लंबी छलांग लगाकर अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा कर दीया चौधरी उत्तराखंड से आईटीएफ खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीया चौधरी ने जबरदस्त प्रतिभा और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी मैचों में एक भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी से मारपीट और जानलेवा हमले के एक और आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे का बेटा है। सुनील उर्फ गंजा इस समय इसी मामले में जेल में बंद है। 02 सितम्बर 4 को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा, मुनिकी रेती, टिहरी गढवाल ने योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट किए जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0स0- 456ध्24 धारा 109(1)ध्352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दृष्टि बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने स्वयं द्वारा तैयार किया गया माॅडल उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में ज्वैलरी शाॅप में डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स के यहां पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक बदमाश की रविवार देर रात के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, एक मौके से फरार हो गया। रविवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस BHEL तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार दो लोग पुलिस टीम पर फायर कर धनौरी रोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे जाकर बाइक एक जगह पर रपट गई और बदमाश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाइक पर बैठकर दून के ट्रैफिक का हाल जानने निकले डीएम और एसएसपी

पल्टन बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में छोटी-2 पार्किंग की संभावनाओं को तलाशने के दिए निर्देश पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक पर पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट बनानेे के दिए निर्देश जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश  शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्य कर रही एजेंसियों को दी हिदायत देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में कल बंद रहेंगे स्कूल

उत्तरकाशी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं [more…]